मध्यप्रदेश

कैरेट गोल्ड के नाम पर गोलमाल, खरे पैसे लेने के बाद भी ‘लालाजी’ ने दिया खोटा सोना, ग्राहक ने सराफा व्यापारी संघ से की शिकायत

हरदा न्यूज़ धमाका //  सुरक्षित निवेश और महिलाओं की पसंद के कारण आए दिन सोने के जेवर खरीदे जाते हैं, लेकिन यह कम ही लोग जानते हैं कि कैरेट के नाम पर उनके साथ कैसे गोलमाल हो रहा है. सराफा व्यापारी कम कैरेट का सोना देकर उपभोक्ताओं के साथ गोलमाल कर रहे हैं. ताजा मामला मध्यप्रदेश के हरदा जिले से आया है, जहां एक ग्राहक ने शहर के लालाजी ज्वेलर्स के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत सराफा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से लिखित में की है.

दरअसल, शहर के वार्ड नंबर एक में रहने वाले प्रदीप शर्मा ने बताया कि वो 25 नबंवर को शहर के लालाजी ज्वेलर्स के यहां एक सोने की चेन 9.990 ग्राम की खरीदी थी. शंका होने पर जांच कराई, तो पता चला कि इसमें डेढ ग्राम मिलावट है और सोना भी 20 कैरेट है, जबकि ज्वेलर्स संचालक ने पूरे 9.990 ग्राम के 24 कैरेट के भाव से पैसे लिए थे. अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पीड़ित ने सराफा व्यापारी संघ हरदा के पदाधिकारियों से की है. पीड़ित ने जल्द इस पर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित प्रदीप शर्मा का कहना है कि ऐसे कारोबारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होनी चाहिए. सराफा व्यापारी ‘अशिक्षित’ और भोले-भाले लोगों से ठगी कर रहे हैं.

वहीं सराफा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस बारे में शिकायत मिली है. सराफा व्यापारी संघ की बैठक लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा. इधर, कैट व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष सरगम जैन ने कहा कि ज्वेलर्स द्वारा बिना नंबर का बिल दिया है जो नियम के विरूद्ध है. यदि कोई उपभोक्ता से आप रुपए लेते हो तो शुद्ध सामग्री देनी चाहिए. मामले को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे.

भारतीय मानक ब्यूरों के अनुसार सोने और चांदी के आभूषणों पर हालमार्किंग अनिवार्य कर दी है, ताकि सराफा व्यापार में अवैध और मिलावटी सोने की बिक्री पर रोक लगाई जा सकें. इसके लिए बीआईएस ने वर्ष 2018 में ही नोटिफिकेशन जारी कर दिये थे. लेकिन वर्तमान में जिले के सराफा व्यापारी बिना हालमार्क की अशुद्ध ज्वेलरी बेच जा रहे हैं.

रिटी सर्टिफिकेट लेना न भूलें

गोल्ड खरीदते वक्त आप ऑथेंटिसिटी /प्योरिटी सर्टिफिकेट लेना न भूलें. सर्टिफिकेट में गोल्ड की कैरेट क्वॉलिटी भी जरूर चेक करे. साथ ही गोल्ड ज्वैलरी में लगे जेम स्टोन के लिए भी एक अलग सर्टिफिकेट जरूर लें.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!