जशपुर न्यूज़ धमाका /// दूसरे राज्यों से जिले के खरीदी केन्द्र में धान खपाने के प्रयास जारी है। रविवार को झारखंड से धान को खरीदकर लाने पर प्रशासन ने जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आगडीह में 60 बोरी धान को जब्त कर लिया। जिले में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कई इंतजाम किए है। जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट पर 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है।
साथ ही कच्चे रास्तों एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों एवं बिचौलियों, कोचियों पर विशेष निगरानी रख रहा है। इसके बावजूद झारखंड और ओडिशा से धान की अवैध परिवहन जारी है। इसकी पुष्टि पिछले दो दिनाें की कार्रवाई हो रही है। जिसमें दूसरे प्रदेश से धान जब्त हुए हैं।