

दुर्ग न्यूज धमाका – जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान युवराज सार्वा (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाता था।
नोटरी काउंटर में मिला शव
जानकारी के अनुसार, शव कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नोटरी काउंटर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेल जगत से जुड़ा परिवार
स्थानीय लोग मृतक को छत्तीसगढ़ की फोगाट बहनों के पिता अशोक फोगाट के नाम से भी जानते थे। युवराज सार्वा की तीन बेटियां पहलवानी में चैंपियन रह चुकी हैं।
जांच जारी
मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।



