छतीसगढ़बिलासपुर

शराबी शिक्षक सस्पेंड, बच्चों को पढ़ाना छोड़ घूम रहा था नशे में, विभाग की कार्यवाही…

CG Teacher Suspended: शराबी शिक्षक सस्पेंड, बच्चों को पढ़ाना छोड़ घूम रहा था नशे में, विभाग की कार्यवाही...

बिलासपुर न्यूज धमाका – बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के शराबी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मस्तूरी ब्लाक के ग्राम पंचायत बहतरा के जनपद प्राथमिक शाला बहतरा में पदस्थ सहायक शिक्षक का शराब के नशे में वीडियो वायरल हुआ था। स्कूल में पढ़ाना छोड़ शिक्षक नशे में स्कूल के बाहर भटक रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर जांच के बाद बीईओ के जांच प्रतिवेदन के आधार पर शराबी शिक्षक को निलंबित किया गया है।

मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत आने वाले जनपद प्राथमिक शाला बहतरा में शशि भूषण मरावी सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है। शराब के नशे में स्कूल के पास घूमने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले ने जब शिक्षक से पूछताछ की तो वो खुद शराब पीने की पुष्टि कर रहा था। इस दौरान बच्चों ने भी शिक्षक की शिकायत की थी।

ग्रामीणों के अनुसार स्कूल के समय में नशाखोरी करने वाले शिक्षक के विरुद्ध पूर्व में भी कई बार शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन इस पर कार्यवाही नहीं हुई थी।

मामले में कलेक्टर अवनीश शरण ने संज्ञान में लिया और जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू को वायरल वीडियो की जांच करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने मस्तूरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। जांच में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने 5 दिसंबर की घटना के वायरल वीडियो के सहीं होने की पुष्टि की। सहायक शिक्षक शशि भूषण मरावी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने का प्रस्ताव खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा।

खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के पश्चात शशि भूषण मरावी सहायक शिक्षक एलबी जनपद प्राथमिक शाला बहतरा विकासखंड मस्तूरी को जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनके कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी नियत किया गया है।

बता दे कि मस्तूरी ब्लॉक में शिक्षा विभाग से जुड़ी अनियमितताएं लगातार सामने आ रही है। कलेक्टर ने पचपेड़ी स्वामी आत्मानंद विद्यालय के शिक्षक को छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में बर्खास्त किया था। इससे पहले स्वामी आत्मानंद स्कूल जयरामनगर के दौर में कलेक्टर को प्राचार्य,संकुल समन्वयक समेत पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले थे,जिन पर निलंबन की कार्यवाही की गई थी। इसके अलावा मस्तूरी ब्लाक के ही एक स्कूल से छात्राओं के बीयर पार्टी करने का वीडियो वायरल हुआ था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!