
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गंज थाना पुलिस ने 18 किलो गांजे के साथ एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो गांजे की तस्करी करते हुए पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेश शेख और उसकी पत्नी शबनम आरा शेख के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी दंपती गांजा लेकर विदिशा, मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(B) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गंज थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।