छतीसगढ़बिलासपुर

जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत: 20 से ज्यादा बीमार… 4 की हालत गंभीर… गांव में पसरा मातम

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। शराब पीने से सात लोगों की जान चली गई है। वहीं कई लोग अस्पताल में भर्ती बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लोगों ने महुआ शराब का सेवन किया था, इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ती चली गई। 20 से अधिक लोग बीमार हैं और 4 लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल घटना को लेकर जांच शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के लोफन्दी में बुधवार को पहले एक की मौत हुई फिर दो लोगों की जान गई। बिमारी समझकर इन सभी का अंतिम संस्कार करवाया गया। इसके बाद शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान कई दिनों से महुआ शराब पीने की बात सामने आई। मरने वाले सभी एक ही गांव के थे।

बताया जा रहा है कि, जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों में सरपंच रामाधार सुनहले का भाई रामू सुनहले भी शामिल है। स्थानीय निवासी जैजै राम पटेल ने बताया कि, मृतकों में कन्हैया पटेल, कोमल लहरे, शत्रुघ्न देवांगन, डल्लू पटेल, बलदेव पटेल और कोमल देवांगन शामिल हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!