बिजनेस

BGMI खेलने वाले भूलकर भी न करें ये काम, एक गलती में बैन हो जाएगा अकाउंट

खिलाड़ी आसानी से यह गेम खेल पा रहे हैं, लेकिन छोटी से गलती करने पर इन खिलाड़ियों का अकाउंट बैन किया जा सकता है।

PUBG मोबाइल गेम का इंडियन वर्जन बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया इसी साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च हुआ था। पबजी के फैंस के लिए यह बहुत अच्छी खबर थी और इसके बाद से पबजी के खिलाड़ी आसानी से यह गेम खेल पा रहे हैं, लेकिन छोटी से गलती करने पर इन खिलाड़ियों का अकाउंट बैन किया जा सकता है। कंपनी ने बताया कि इनवैलिड एक्टिविटी की जांच पहली बार 15 सितंबर को शुरू हुई थी। कंपनी ने कहा, “हाल ही में नए प्रकार के इनवैलिड प्रोग्राम्स और एक्टिविटीज की पहचान की गई है और इसे लेकर उपाय किए जाएंगे। अगर कुछ भी इनवैलिड पाया जाता है तो गेमर के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कंपनी ने सॉफ्टवेयर इंस्टाल किया है।”BGMI की पैरेंट कंपनी क्राफ्टन ने एक बयान जारी कर बताया है कि अगर कोई गेमर इनवैलिड प्रोग्राम का इस्तेमाल करते हुए पाया जाता है, तो उसका अकाउंट डिलीट किया जा सकता है। इसके साथ ही साउथ कोरियन गेम डेवलपर कंपनी ने उन सभी गतिविधियों की डिटेल दी है, जो गेम के अंदर इनवैलिड एक्टिविटी में शामिल हैं।कंपनी की तरफ से कहा गया “अगर आपने इनवैलिड प्रोग्राम का इस्तेमाल नहीं किया है और आपके फोन में अलर्ट मैसेज पॉप अप होता है, तो परेशान न हों और डेटा को वापस सामान्य करने के लिए लॉगिन स्क्रीन में रेगुलर रिपेयर के साथ आगे बढ़ें।”कंपनी ने यह भी कहा है कि सभी खिलाड़ियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अलग-अलग वजहों से उन्हें हाईलाइट किया जा सकता है, लेकिन जो खिलाड़ी कोई भी गलत प्रोग्राम का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कैसे रिकवर होगा अकाउंट  एक बार जब आपके अकाउंट में एक इनवैलिड एक्टिविटी देखी जाती है, तो बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया रेगुलर रिपेयर वर्क करेगा। यह अकाउंट को रिस्टोर करने का एकमात्र तरीका है। क्राफ्टन ने कहा, “लॉबी के निचे दाएं कोने में एरो पर टैप करें> सेटिंग> बेसिक> नीचे बाएं कोने में लॉग आउट टैप करें> लॉगिन स्क्रीन में रिपेयर टैप करें> रेगुलर रिपेयर करें और ठीक से जांच करें।” डेटा नॉर्मल होने के बाद, आप अपने अकाउंट में वापस लॉग इन कर सकते हैं और हमेशा की तरह खेल सकते हैं। अगर आप गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करते हैं और इनवैलिड एक्टिविटीज जारी रखते हैं तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है। ये कम करने पर बेन हो जायेगा BGMI अकाउंट  गैर आधिकारिक सोर्स से एप इंस्टॉल करने पर।आपके फोन में “इनवैलिड प्रोग्राम या अनट्रस्टेबल ऑक्सीलरी प्रोग्राम” इंस्टॉल करने पर।रूट किए गए या जेलब्रेक किए गए फोन पर।अबनॉर्मल डेटा का पता चलने पर।अगर आप किसी और के अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!