गरियाबंदछत्तीसगढ

गरियाबंद के कलेक्टर नम्रता गांधी के पास राशन कार्ड की अर्जी लेकर मिलने पहुंची,दिव्यांग महिला रोहणी को दिलाई ट्राई साइकिल

छुरा,न्यूज़ धमाका :- फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम लोहरसी की गरीब दिव्यांग महिला कुमारी रोहणी पिता बलदाऊ यादव ने गरियाबंद जिला कलेक्टर नम्रता गांधी के पास राशन कार्ड की अर्जी लेकर मिलने पहुंची। देखते ही कलेक्टर गांधी ने पहले अपने कर्मियों को बोलकर ह्वील चेयर मंगवाई तब 40 वर्षीय कुमारी रोहणी यादव से हाल चाल जानी।

उन्होंने कलेक्टर गांधी को बताई कि उनके नाम से पहले निःशक्तजन हेतु निश्शुल्क राशन कार्ड बनाए गए थे। जिसमे 10किलो चावल मिलता था। वर्तमान में उक्त राशन कार्ड को निरस्त कर फैमली राशन कार्ड के साथ जोड़ दिया गया था, जिससे शासन द्वारा मिलने वाली अन्य लाभ नहीं मिल पा रहा था।

आवेदन पर गौर करते कलेक्टर नम्रता गांधी ने खाद्य विभाग के अधिकारी को आदेशित कर तत्काल राशन कार्ड एवं समाज कल्याण विभाग से बैटरी चलित ट्राई साइकिल रोहणी यादव को प्रदान करवाई। जिसके लिए रोहणी ने कलेक्टर नम्रता गांधी को व खाद्य विभाग अधिकारी जे एल नायक एवं समाज कल्याण विभाग अधिकारी डीपी ठाकुर को धन्यवाद ज्ञापित किए साथ ही दिव्यांग कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर साहू, सामाज प्रमुख तरुण निर्मलकर,संतोष यादव ने भी जिला प्रशासन के त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की।

रोहणी व उनके पिता को नहीं मिला पीएमआवास

बता दें कि कुमारी रोहणी यादव अपने पिता 70 वर्षीय बलदाऊ राम यादव के साथ रहती है । रोहणी यादव बचपन से ही पोलियो ग्रस्त दिव्यांग है,उस समय गरीबी परिस्थिति के कारण पढ़ाई नहीं कर पाई । एक छोटी सी मिट्टी की खपरैल वाली झोफरी में रहती है।

अब तक उसे व उनके परिवार को न आवास मकान मिल पाया और न ही शौचालय बन पाए। फिंगेश्वार जनपद के पूरा पंचायत ओडीएफ हो गया पर एक दिव्यांग महिला को अभी भी गांव घर से 2 किमी दूर बाहर शौच हेतु जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में बहुत ही तकलीफ होती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!