छतीसगढ़रायपुर

गो मांस के कारोबारियों से मिली डायरी : 100 खरीदारों के नाम, इधर, जमकर प्रदर्शन

रायपुर न्यूज धमाका – मोमिनपारा में गो-मांस जब्ती की घटना के बाद आक्रोषित गो-सेवक तथा हिन्दू संगठनों ने शुक्रवार को घड़ी चौक के पास जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते ढाई घंटे से ज्यादा समय तक जाम की स्थिति रही। इसके चलते घड़ी चौक मार्ग में आवाजाही करने ट्रैफिक पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। गो-सेवक तथा हिंदू संगठन से जुड़े नेताओं ने गो-मांस बेचने वाले लोगों के घरों में बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस पास बेचे जाने के मामले में बेचने वाले गो-मांस को अन्य मांस में मिलाकर बेचने की फिराक में थे। गो-मांस को अन्य मांस में मिलाकर बेचते इसके पहले आरोपी पकड़े गए। घटना स्थल के पास एक रजिस्टर मिला है। रजिस्टर में गो-मांस खरीदने वालों की डिटेल है। रजिस्टर में किन-किन लोगों को कितना गो-मांस पहुंचाना है, उसमें इसकी पुलिस को डिटेल मिली है। रजिस्टर में जिन लोगों के नाम गो-मांस खरीदने का उल्लेख किया गया है, पुलिस उन लोगों से पूछताछ करने की बात कह रही है।

10-15 किलो मांस खरीदने का उल्लेख

गो-मांस खरीदने वाले लोगों की पुलिस को जो सूची मिली है, उसमें कई व्यक्ति ऐसे हैं जिन लोगों ने गो- मांस खरीदने 10 से 15 किलो आर्डर किया है। रजिस्टर में इस बात का भी उल्लेख है कि जिन लोगों ने 10-15 किलो गो-मांस खरीदने आर्डर किया है। उन लोगों ने एडवांस के तौर पर कितना डिजिटल पेमेंट किया है।

पकड़े गए आरोपियों में एक रोहिंग्या होने का आरोप

गो-मांस बेचने के आरोप में पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, गो-सेवा मंच से जुड़े गोल्डी शर्मा ने एक आरोपी को रोहिंग्या होने का आरोप लगाया है। गो-सेवा मंच से जुड़े नेताओं ने आरोप लगाया है कि मोमिनपारा में लंबे अरसे से गो-मांस बेचा जा रहा है। इस संबंध में उन लोगों ने पुलिस के पास चार बार शिकायत की है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गो-मांस बेचे जाने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद गो-सेवक आजाद चौक सीएसपी को बाइक में बैठाकर घटना स्थल लेकर गए, तब मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई की।

इनको किया गया गिरफ्तार

गो-मांस बेचने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें पश्चिम बंगाल निवासी समीर मंडल सहित खुर्शीद अली, मोहम्मद मुंतजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर तथा मोहम्मद इरशाद कुरैशी के नाम शामिल हैं। इनमें दो महिलाओं बिलकिस बानो एवं ऐरम जेहरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।

जानकारी जुटाई जा रही

पश्चिम सिटी एएसपी डीआर पोर्ते ने बताया कि, गो-मांस बेचने वालों के कब्जे से एक रजिस्टर जब्त किया गया है। रजिस्टर में गो-मांस खरीदने वालों के नाम हैं। उनमें कई लोगों द्वारा भारी मात्रा में गो-मांस लेने का उल्लेख है। जिन लोगों द्वारा भारी मात्रा में गो-मांस लेने का उल्लेख है, वे किस उद्देश्य से भारी मात्रा में गो- मांस खरीद रहे थे, इसकी जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।

इस वजह से अन्य मांस में मिलाकर बेचने की आशंका

गो-मांस को अन्य मांस में मिलाकर बेचे जाने की आशंका की वजह यह है कि जिन लोगों ने थोक में गो-मांस खरीदने का आर्डर किया है, उनमें से कई मांस बिक्री का काम करते हैं। पुलिस को रजिस्टर में गो- मांस खरीदने वाले सौ से ज्यादा लोगों के बारे में जानकारी मिली है। गो-मांस को ढाई से तीन सौ रुपए किलो में बेचा जा रहा था।

कहां से लाया गया मांस जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को जो प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके मुताबिक गो-मांस को धनेली से ऑटो द्वारा लाया गया। पुलिस अब इस बात की पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गो-मांस बेचने वालों ने कहां से गाय काटी। जिन लोगों से पुलिस ने गो-मांस जब्त किया है, पुलिस उनके संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है कि इसके पूर्व भी क्या उन लोगों ने गो- मांस बेचा है। साथ ही गो-मांस बेचने वाले और कहां-कहां गो-मांस बेचा है, इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटाने की बात कह रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!