मनोरंजन

द ग्रे मैन के मुंबई प्रीमियर में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स, विक्की कौशल को गले लगाकर धनुष ने की खूब बातचीत

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘द ग्रे मैन’ को लेकर बिजी चल रहे हैं। लंदन के बाद अब ‘द ग्रे मैन’ का मुंबई में प्रीमियर रखा गया। यहां धनुष बिल्कुल ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए और इस फिल्म को देखने कई बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। सोशल मीडिया पर ‘द ग्रे मैन’ के प्रीमियर की ढेर सारी तस्वीरें सामने आई है।

इसमें विक्की कौशल से लेकर आश्रम फेम अदिति पोहनकर, ‘द ग्रे मैन’ के डायरेक्टर जो रूसो समेत कई बड़ी हस्तियां नजर आ रहे हैं। आइए दिखाते हैं ‘द ग्रे मैन’ के मुंबई प्रीमियर की तस्वीरें और वीडियो।

इन तस्वीरों में सबसे प्यारी तस्वीर धनुष और बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की है। इसमें विक्की कौशल को धनुष गले लगाते और गर्म जोशी के साथ मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं मशहूर निर्देशक राज और डीके भी नजर आ रहे हैं।

द ग्रे मैन का लंदन प्रीमियर

बता दें इससे पहले धनुष की फिल्म ‘द ग्रे मैन’ के प्रीमियर के लिए लंदन पहुंचे थे। इस दौरान उनके दोनों बेटे लिंगा और यात्रा भी नजर आए थे। खुद धनुष ने सोशल मीडिया पर बेटों के साथ धमाकेदार तस्वीर शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि उनके बेटों ने लंदन की सारी लाइमलाइट चुरा ली।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!