छतीसगढ़धमतरी

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मंदिरों में चोरी करने वाला अंतरजिला गैंग गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात समेत स्कूटी, नकदी बरामद

मंदिरों में चोरी करना वाला गैंग गिरफ्तार : वारदात को अंजाम देने से पहले करते थे रेकी, आरोपियों के कब्जे से सोने का मुकुट, लॉकेट, चरण पादुका, स्कूटी समेत अन्य चोरी के सामान जब्त

धमतरी न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर की जा रही लगातार मंदिर चोरी की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धमतरी और कुरुद क्षेत्र के सात मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सूरज सिंह परिहार ने प्रेसवार्ता में इस पूरे प्रकरण का खुलासा किया।

गैंग का खुलासा: रेकी करती थीं महिलाएं, पुरुष देते थे अंजाम

पकड़े गए आरोपियों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं —

  • जाहिर उर्फ समीर खान (35 वर्ष)
  • अफरोज खान (28 वर्ष), निवासी मक्केश्वर वार्ड, धमतरी
  • मोहम्मद मुनाफ खत्री (48 वर्ष)
  • ताहिरा बानो (48 वर्ष), निवासी बसना, जिला महासमुंद

जांच में सामने आया कि महिलाएं पहले मंदिर और आसपास के इलाके की रेकी करती थीं। फिर पुरुष सदस्य रात के अंधेरे में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

बरामद सामान में आस्था से जुड़ी धरोहरें भी शामिल

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी किया गया सामान बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं:

  • सोने का मुकुट
  • सोने का लॉकेट
  • चांदी की चरण पादुका (दो जोड़ी)
  • हीरो डेस्टिनी स्कूटी
  • नकद रकम, फ्रीज, टीवी, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान

इन मंदिरों को बनाया था निशाना

गिरफ्तार आरोपियों ने धमतरी और कुरुद के निम्नलिखित मंदिरों में चोरी की वारदातें की थीं:

  • रत्नेश्वरी मंदिर
  • श्रीराम मंदिर
  • नागेश्वर मंदिर
  • शिव मंदिर
  • काली मंदिर
  • छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर (कुरूद)
  • चंडी मंदिर (कुरूद)

इनमें से सबसे बड़ी चोरी कुरूद थाने से सटे चंडी मंदिर में हुई थी, जहां लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए गए थे। इस वारदात को लेकर पुलिस पर भारी दबाव था।

महासमुंद में भी सक्रिय था गिरोह

गिरफ्तार आरोपियों ने महासमुंद जिले में भी कई मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया है। अफरोज खान मक्केश्वर वार्ड में किराए से रहकर वारदातों की योजना बनाता था।

पूछताछ जारी, और गिरफ्तारी की संभावना

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में और भी सदस्य शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है। आरोपीयों से पूछताछ के दौरान अन्य चोरियों के भी खुलासे होने की उम्मीद है।


“मंदिरों को निशाना बनाना केवल अपराध नहीं, बल्कि हमारी आस्था और विश्वास पर हमला है। पुलिस ने जिस तत्परता से कार्रवाई की, वह सराहनीय है।”
— एक स्थानीय श्रद्धालु, कुरूद


धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई को आमजन ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि आस्था के इन ठिकानों की सुरक्षा को अब और मजबूत किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!