छत्तीसगढजांजगीर

उप सरपंच के पति ने महिला सरपंच के परिवार पर किया जानलेवा हमला, तीन घायल

जांजगीर। जिले के डभरा थाना क्षेत्र के घोघरी ग्राम पंचायत में एक महिला सरपंच और उसके परिवार पर लाठी और रॉड से जानलेवा हमला किया गया। पुरानी रंजिश के चलते उनके ही गांव की उपसरपंच पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इससे 3 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

आरोपियों ने सरपंच के बेटों का कपड़ा फाड़ दिया। मुनुदाई सिदार पति समारू लाल सिदार घोघरी ग्राम पंचायत की सरपंच हैं। सरपंच पद के काम के लिए उनका सहयोग उनके पति समारू लाल भी करते हैं। शुक्रवार को पति-पत्नी अपने 2 बच्चों और पंचायत के अन्य लोगों के साथ गांव में सुलभ शौचालय का ले-आउट बनाने के लिए गए हुए थे।

इसी दौरान वहां पर पहले से ही गांव की उपसरपंच दिनेश्वरी जायसवाल का पति रामआश्रय जायसवाल भी मौजूद था। उपसरपंच जैसे ही सरपंच और उसके परिवार को देखा वो उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। गाली देने पर सरपंच के बेटे योगेश और नूतन ने उसे मना किया। मगर वह नहीं माना, वह बार-बार गाली देता रहा।

इस पर सरपंच अपने पति और बच्चों के साथ उसकी शिकायत करने थाने जाने लगीं। पता चला है कि जैसे ही परिवार के लोग अपनी गाड़ी में बैठने के लिए आगे बढ़े। उपसरपंच ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर सरपंच और उसके परिवार को मारना शुरू कर दिया।

लाठी और रॉड से उन्हें पीटा गया। इतनी ही नहीं पीटते-पीटते महिला सरपंच के शरीर से साड़ी नीचे आ गया। उसके बेटों के भी कपड़े फाड़ दिया। मारपीट के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ भाग निकला। मारपीट में सरपंच पति और उससे दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। साथ ही मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई गई थी।

उपसरपंच दिनेश्वरी जायसवाल पारिवारिक विवाद के चलते गांव में रहती ही नहीं थी। वहीं वो पंचायत की किसी बैठक में भी शामिल नहीं होती थी। गांव में नहीं रहने की वजह से ही कुछ समय पहले सरपंच पति समारू लाल दिनेश्वरी के घर कुछ पंचायत के दस्तावेज में हस्ताक्षर कराने गया था।

इसी दौरान किसी बात को लेकर समारू ने उपसरपंच से कह दिया था कि जब तुम्हें पंचायत आना ही नहीं है, गांव में भी नहीं रहना है तो इस्तीफा दे दो। यही बात सुनकर उपसरपंच पति रामआश्रय नाराज हो गया था। उसी समय से उसने सरपंच पति के खिलाफ रंजिश पाल ली थी।

इसी वजह से सरपंच और उसके पति ने 2 फरवरी को मामले की शिकायत एसपी ऑफिस में की थी। सरपंच ने बताया कि रामआश्रय उस घटना के बाद से उनके परिवार को कई बार धमका चुका था।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!