
बीजापुर न्यूज़ धमाका /// संकुल केंद्र मोरमेड अंतर्गत प्राथमिक शाला चिन्तनपल्ली के सहायक शिक्षक एलबी कमलेश उद्दे तथा संकुल केंद्र चिन्नाकवाली प्राथमिक शाला जब्बेपारा कानदुलनार के सहायक शिक्षक एलबी नागेंद्र साहू को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, स्वेक्षाचारिता और संस्था से अनाधिकृत रूप से गैर हाजिर रहने के चलते विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर बीजापुर के प्रस्ताव पर निलंबन की कार्यवाही जिला शिक्षा अधिकारी ने की है । दोनों निलंबित शिक्षको का निलंबन अवधि में उसूर विकासखंड मुख्यालय निर्धारित किया गया .

