छतीसगढ़रायगढ़

चेकडैम में डूबे मछुआरे की तीन दिन बाद मिली लाश, जाल में फंसा मिला शव

रायगढ़ न्यूज धमाका – जिले की धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम आमदरहा के चेकडैम में डूबे मछुआरे की लाश तीन दिन बाद बरामद हुई. बता दें कि 4 अक्टूबर की दोपहर को मछुआरा अपने साथी के साथ मांड नदी पर बने चेकडैम पर मछली पकड़ने के लिए जाल फेंक रहा था. तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया.

धरमजयगढ़ पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मछुवारे का शव को जब निकाला तब वह अपने ही जाल में फंसा हुआ था. अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपने ही मछली पकड़ने के जाल में फंसकर डूबता चला गया था. संजय यादव (47 वर्ष) धरमजयगढ़ के जेलपारा का रहने वाला था और चेकडैम में डूबने के बाद तीन दिन की तलाशी करने के बाद आज तड़के दो बजे पानी में बहकर दो किलोमीटर दूर किनारे पड़ा हुआ मिला. धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम करके इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!