छतीसगढ़रायपुर

राजधानी में फिर मिली लाश, ठंड से मौत की आशंका

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक बार फिर आज अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है. रायपुर नगर निगम के जोन-4 कार्यालय के सामने एक बुजुर्ग की लाश मिली है, जिससे इलाके हड़कंप मच गया है. आशंका जताई जा रही है कि ठंड के कारण उनकी जान गई है. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान पता करने में जुटी हुई है.

पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति की लाश सड़क किनारे पड़ी हुई है. डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच में पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है. पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग सड़क किनारे सोया करता था, और ठंड की वजह से उसकी मौत हुई हो सकती है. शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं. फिलहाल, मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का मानना है कि वह घुमंतू किस्म का व्यक्ति था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सकेगी.

पुलिस का बयान

कोतवाली थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि बुजुर्ग के परिजनों की तलाश की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. शहर में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है, ऐसे में बेघर और असहाय लोगों के लिए यह स्थिति चिंताजनक है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!