छतीसगढ़बालोद

खाना बनाते आग की लपटों में घिरी पत्नी, बचाते हुए पति भी झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बालोद न्यूज धमाका – छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के थाना क्षेत्र के झलमला गांव में खाना बनाते वक्त बड़ा हादसा हो गया। गैस से बर्तन उतारते समय आग लगने से जितेंद्र पटेल और उनकी पत्नी जीतेश्वरी पटेल बुरी तरह झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पहले पत्नी झुलसी और उसे बचाने के प्रयास में पति भी आग की चपेट में आ गया। दोनों 35% तक झुलसे हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!