विदेश

डेविड मैकमिलन और बेंजामिन लिस्‍ट को मिला केमेस्‍ट्री का नोबेल पुरस्‍कार

  साल 2021 के लिए रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार दो ऐसे वैज्ञानिकों को दिया गया है, जिन्होंने केमिस्ट्री को ज्यादा ग्रीन बनाने में योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेजने बुधवार को रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्‍कारों का ऐलान कर दिया है। साल 2021 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्‍कार डेविड मैकमिलन और बेंजामिन लिस्‍ट को दिया गया है। डेविड मैकमिलन और बेंजामिन लिस्‍ट को asymmetric organocatalysis के लिए नोबेल पुरस्‍कार दिया जाएगा। दोनों पिछले दो दशकों से इस पर काम कर रहे थे। हालांकि इन दोनों के नाम के ऐलान से कई लोगों को हैरानी हुई है, क्‍योंकि ये दोनों ही लिस्‍ट में शामिल नहीं थे।अभी तक केमिस्ट्री के शोधकर्ताओं को भरोसा था कि दो ही टाइप के उत्प्रेरक (Catalyst) होते हैं – धातु और एन्जाइम्स। लेकिन बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन ने एक तीसरा टाइप विकसित किया – एसिमैट्रिक ऑर्गेनोकैटेलिस्ट, जो छोटे ऑर्गेनिक मॉलिक्यूल्स से निर्मित होता है। इन दोनों ने मॉलिक्यूल बिल्डिंग का नया टूल विकसित किया, जिसे ऑर्गेनोकैटेलिसिस का नाम दिया गया है। इसका इस्तेमाल नई दवाओं के रिसर्च के साथ केमिस्ट्री को ज्यादा ग्रीन (पर्यावरण के उपयुक्त) बनाने में किया जा सकता है।सोमवार से पुरस्‍कार के विजेताओं को ऐलान शुरू हुआ और अगले सोमवार तक सारे विजेताओं की घोषणा एक-एक करके होगी। आने वाले दिनों में साहित्‍य, शांति और सबसे आखिरी में अर्थशास्‍त्र के नोबेल पुरस्‍कार का ऐलान होगा। इस पुरस्‍कार को हासिल करने वाले व्‍यक्ति को एक गोल्‍ड मेडल के साथ 1.14 मिलियन डॉलर कैश में दिए जाते हैं। कोरोनावायरस महामारी के चलते इस बार भी नोबेल पुरस्कार विजेताओं को उनके घरों में ही दिए जाएंगे। पारंपरिक रूप से नोबल शांति पुरस्कार नॉर्वे में दिए जाते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!