मुंबई

दलित संगठनों ने समीर वानखेड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लगाया आरोप

मुंबई न्यूज़ धमाका /// नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ दो दलित संगठनों ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि उन्होंने नौकरी पाने के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र दिखाया था। दो संगठनों क्रमश: स्वाभिमानी रिपब्लिकन पार्टी और भीम आर्मी ने आरोप लगाया कि समीर वानखेड़े ने सरकारी नौकरी पाने के लिए एससी श्रेणी के तहत झूठी जाति (फर्जी सर्टिफिकेट) दिखाई थी।

बीते दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एनसीपी नेता नवाब मलिक ने पहले कहा था कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं समीर दाऊद वानखेड़े के बारे में जो मुद्दा उजागर कर रहा हूं वह उनके धर्म के बारे में नहीं है। मैं उस कपटपूर्ण तरीके को उजागर करना चाहता हूं जिसके द्वारा उसने आईआरएस की नौकरी पाने के लिए जाति प्रमाण पत्र प्राप्त किया है और एक योग्य अनुसूचित जाति के व्यक्ति को उसके भविष्य से वंचित कर दिया है। नवाब मलिक ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए समीर वानखेड़े के जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति भी साझा की थी। जिसमें दावा किया गया था कि वह अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में शामिल होने के लिए अपात्र हैं क्योंकि वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!