छत्तीसगढ

पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए राजधानी में भारत माता कि जय के उद्घोष के साथ निकली साइकिल यात्रा

रायपुर न्यूज़ धमाका :- पर्यावरण संरक्षण गतिविधि रायपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राजधानी में साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाएं, पानी बचाएं, पालीथिन हटाएं और मेरा घर हरित घर जैसे संदेश के पोस्टर अपने छाती एवं पीठ में लगाकर वंदेमातरम व भारत माता की जय के उद्घोष के साथ साइकिल चेतना यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु और भगिनी शामिल हुए। पर्यावरण प्रहरी सुबह आठ बजे अमलीडीह बस्ती स्थित गांधी नगर मुहल्ले के शिव मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए।

यहां से निकली साइकिल यात्रा

कार्यक्रम के शुभारंभ में अमलीडीह वार्ड के पार्षद नानू ठाकुर ने अपने उद्बोधन में साइकिल यात्रा गांधीनगर से अमलीडीह के अपना गार्डन, राजेंद्र नगर, प्रियदर्शिनी नगर होते हुए पचपेड़ी नाका के शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में पहुंची। वहां पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के रायपुर महानगर संयोजक धीरेंद्र मिश्रा ने विषय को रखा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि स्वयं के घरों से इकोब्रिक्स निर्माण शुरू करें।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि को एक अभियान के रूप में संचालित करने के लिए प्रेरित किया और इस पावन पवित्र गतिविधि में साथ देने और अन्य लोगों को जोड़ने का आश्वासन दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!