छतीसगढ़दंतेवाडा

नक्सलियों की कायराना करतूत, सरपंच प्रत्याशी को उतारा मौत के घाट…

दंतेवाड़ा न्यूज धमाका – नक्सलियों की एक बार फिर कायराना करतूत सामने आई है, जिसमें सरपंच प्रत्याशी की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी. दो दिनों में दो लोगों की हत्या से क्षेत्र के लोगों में दहशत है.

घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर की है, जहां गुरुवार की रात एक से डेढ़ बजे के बीच सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे के घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना की वजह मृतक का पंचायत चुनाव को माना जा रहा है. घटना की एएसपी आरके बर्मन ने पुष्टि की है.

बता दें कि सुरक्षाबलों की बस्तर के अंदरुनी इलाके तक धमक से ग्रामीणों के बीच घटते वर्चस्व को लेकर नक्सली परेशान और हताश हैं. ऐसे में सुरक्षा बलों की छोटी-बड़ी सफलता के लिए ग्रामीण आदिवासियों को जिम्मेदार ठहराते हुए नक्सली उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!