कर्नाटकदेश

तेलंगाना: में कोरोना वायरस का असर – मेडिकल कॉलेज के 43 स्‍टूडेंट्स कोविड पॉजिटिव

6/12/2021

तेलंगाना न्यूज़ धमाका // भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। देश के स्‍कूल-कॉलेजों में कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है। ताजा मामला तेलंगाना से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना में बोम्‍मकल में स्थित चालमेडा आनंदराव इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के 43 छात्रों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. इस बात की जानकारी करीमनगर के डिस्ट्रिक्‍ट मेडिकल हेल्‍थ अधिकारी ने दी है। इससे पहले भी कुछ राज्‍यों के स्‍कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स में कोविड-19 की पुष्टि हो चुकी है

बीते दिनों कर्नाटक के धारवाड़ में एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के लगभग 182 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से ज्यादातर स्टूडेंट्स थे। कर्नाटक के अलावा भी कई राज्यों में छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

देश में बीते 24 घंटे में 8 हजार से अधिक मामले दर्ज- समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,306 नए केस दर्ज किए गए हैं। जबकि एक दिन में 8,834 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। वहीं एक दिन में 211 लोगों की मौत हुई है।

* देश में कुल मामले: 3,46,41,561

* कुल एक्टिव केस: 98,416

* कुल रिकवरी: 3,40,69,608

* कुल मौतें: 4,73,537

* कुल वैक्सीनेशन: 1,27,93,09,669

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!