देशअन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाका

चीन और यूरोपीय देशों में कोरोना केस बढ़ रहे हैं, वहीं भारत में तीसरी लहर खात्मे की ओर,बच्चों को 16 मार्च से लगेगा कोरोना टीका, प्रीकॉशन डोज भी शुरू होंगे

देश,न्यूज़ धमाका :-कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया की सबसे सफल लड़ाई भारत में लड़ी गई। देश कोरोना की तीसरी लहर को मात दे पाया, तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण रहा टीकाकरण। ताजा खबर यह है कि अब 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 16 मार्च से 12-14 साल के बच्चों को टीका लगेगा।

वहीं 60 से अधिक आयुवर्ग के बुजुर्गों के लिए प्रीकॉशन डोज भी इसी तारीख से शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रीकॉशन डोज लगवा पाएँगे। मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएं।’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!