राजनांदगांवछत्तीसगढ

मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल में कोरोना ब्लास्ट, 12 और डॉक्टर्स कोरोना पॉजिटिव, 3 दिन में 33 डॉक्टर्स संक्रमित

राजनादगांव न्यूज़ धमाका //  राजनादगांव शासकीय मेडिकल कॉलेज- हॉस्पिटल में लगातार कोरोना ब्लास्ट हो रहा है. आज 12 जूनियर डॉक्टर और इंटर्न डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव आए. साथ में 2 मरीज जो हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हैं. कुल 14 लोग कोरोना पॉजिटिव आए. इसके बाद 7 डॉक्टर्स कोरोना संक्रमित मिले.

अब तक यहां 33 डॉक्टर्स कोरोना के जद में आ चुके हैं. अस्पताल में हड़कंप मच गया है. तीसरी लहर में एक तरफ से डॉक्टर्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा हर रोज बढ़ते जा रहा है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित AIIMS से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. यहां कोरोना ने बेरहमी से अपना कहर बरपाया है. एम्स में 34 इंटर्न कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. प्रबंधन में हड़कंप मच गया है.  इंटर्न में दहशत का माहौल है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!