राज्य स्थपना दिवस के मौके पर समाज कल्याण विभाग द्वारा 05 दिव्यांग हितग्राहियों अनिल, राजकुमार, चंद्रेश, सारनाथ, शोभराय को बैटरी चालित साईकिल तथा 03 छात्र-छात्राओं सरिता, सूर्यकांत एवं मनीष को स्मार्टफोन वितरित किये गये।
इसके अलावा उद्यानिकी विभाग द्वारा 02 हितग्राही फिरतु नेताम सम्बलपुर, सुरेन्द्र बड़ेकनेरा को पाॅवर वीडर एवं सागर पटेल एवं प्रेमु सम्बलपुर को पाॅवर स्पेयर यंत्र तथा कृषि अभियांत्रिकी द्वारा जशवंत सिंह गौतम खल्लारी एवं हीरासिंह मरकाम मांझीआठगांव को ट्रेक्टर एवं उन्नत कृषि यंत्र प्रदाय किया गया। इस मौके पर संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, युसुफ रिजवी, महेन्द्र नेताम, एसडीएम गौतमचंद पाटिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
