छतीसगढ़दुर्ग

गौ तस्करी मामला, आरोपियों को रेड की सूचना देने वाला आरक्षक गिरफ्तार

 दुर्ग न्यूज़ धमाका – जिले के पाटन क्षेत्र में गौ तस्करी के मामले में अपने ही सिपाही पर पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल 10 सितंबर को पुलिस ने गौ तस्करी की सूचना पर एक फॉर्म हाउस पर रेड मारी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पाटन थाना के आरक्षक डिलेश्वर पठारे ने गौ तस्करों को रेड की सूचना दे दी. इसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए.

वरिष्ठ अधिकारियों ने गौ तस्करी के मामले में सिपाही डिलेश्वर पठारे के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा दिया है. फार्म हाउस में पकड़ाए मवेशी तस्करी केस का मुख्य आरोपी संजय गिरी गोस्वामी है. उसी के फार्म हाउस में बेजुबानों को ट्रक में ठूंसकर कत्लखाना भेजा जा रहा था.

इस केस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी संजय गिरी गोस्वामी के साथ पाटन थाना में पदस्थ आरक्षक डिलेश्वर पठारे की सांठगांठ थी. मामले में जब सीडीआर की एनालिसिस की गई तब सिपाही की करतूत सामने आई और उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई. इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरक्षक डिलेश्वर पठारे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. वहीं इस मामले में फरार मुख्य सरगना की पुलिस तलाश कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!