नई दिल्ली

16 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

नई दिल्ली न्यूज़ देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने नए अध्यक्ष का चुनाव, वर्तमान राजनीतिक स्थिति और अगले साल होने वाले विधान सभा चुनावों पर मंथन के लिए 16 अक्टूबर को अपने शीर्ष निकाय यानी कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी  की बैठक बुलाई है. पार्टी ने आज दोपहर एक बयान जारी कर इसकी सूचना दी है कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शनिवार, 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे होगी कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा है कि इस बैठक के एजेंडे में देश की “वर्तमान राजनीतिक स्थिति”, आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी के संगठनात्मक चुनाव शामिल होंगे पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ने सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाने की मांग की थी. आजाद ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि पार्टी से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए कांग्रेस कार्य समिति की तत्काल बैठक बुलाई जाए सिब्बल ने भी पार्टी की पंजाब इकाई में मचे घमासान के बीच पिछले दिनों पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाकर इस स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए तथा संगठनात्मक चुनाव कराये जाने चाहिए आजाद और सिब्बल उन 23 प्रमुख नेताओं के समूह (ग्रुप 23) में शामिल हैं जिन्होंने पिछले वर्ष कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में संगठन चुनाव करवाने की मांग की थी. इस समूह के एक नेता जितिन प्रसाद अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!