नई दिल्लीदेश

कांग्रेस शनिवार को देशभर में किसान विजय दिवस मनाने और विजय रैली करेंगे आयोजित

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा बाद कांग्रेस ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर अपनी रणनीति बदलते हुए शनिवार को देशभर में किसान विजय दिवस मनाने और विजय रैली के आयोजित करने का फैसला किया है पेट्रोल-डीजल के दामों के रोलबैक के बाद ये दूसरा बड़ा फैसला है जो केंद्र सरकार ने जनता के विरोध के बाद लिया है. अब मंहगाई समते सभी मुद्दों को कांग्रेस भुनाने की पूरी तैयारी में है.

इसी सिलसिले में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को सभी राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बाद देशभर में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से किसान विजय दिवस मनाया जाए. तीनों कानून केंद्र सरकार द्वारा वापस लेने का जश्न जन-जन तक पहुंचाया जाए, साथ ही किसान विजय रैली का आयोजन किया जाए. कांग्रेस का सभी प्रदेश अध्यक्षों को किसान विजय दिवस मनाने के लिये जिले स्तर से- ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ता को ये निर्देश दिया गया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!