बिलासपुर

बिलासपुर में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने प्रदेशभर में सदस्यता अभियान,पूरा फोकस स्लम एरिया 

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- सत्ताधारी दल कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस का अभियान पूरी तरह हाईटेक है। आनलाइन सदस्यता पर दिग्गज जोर दे रहे हैं। इसी तर्ज पर अभियान भी चल रहा है। डाटा इनरोलर्स से लेकर जोन प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। कांग्रेस से अलग जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने भी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इनका पूरा फोकस स्लम एरिया में है। स्लम के मतदाताओं को वोट बैंक के रूप में अपने साथ जोड़ने रणनीतिकारों ने योजना बनाई है। इस पर पदाधिकारी अमल भी कर रहे हैं।

कांग्रेस के आनलाइन सदस्यता अभियान में पूरा संगठन जुटा हुआ हैै। वही शहर के निचली बस्ती इलाकों पर। बीते तीन दिनों से चलाए जा रहे अभियान से तो यही बात सामने आई है कि जकांछ के रणनीतिकार सदस्यता अभियान के जरिए अपना वोट बैंक को मजबूत करना चाह रहे हैं। ये अलग बात है कि उनकी योजना आने वाले दिनों में कितनी सफल हो पाती है और प्रदेश की राजनीति इसके जरिए कितना दबाव बनाने में वे सफल हो पाते है

अभियान के शुस्र्आती मुहिम पर नजर डालें तो शहर के प्रमुख निचली बस्तियों में जकांछ के पदाधिकारियों की धमक होने लगी है। सरकंडा के निचली बस्तियों के होते हुए तालापारा और अब मिनी बस्ती इलाके की ओर कूच किया है। तालापारा, जहराभाठा मिनी बस्ती और सरकंडा वाम्बे आवास सहित डबरीपारा ये ऐसे मोहल्ले हैं जहां की बड़ी आबादी स्लम है। गरीबोें की बस्ती है।

गरीबों की बस्ती के बीच चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का उद्देश्य ही है कि गरीबों को पार्टी से जोड़ा जाए और पार्टी के प्रति इतना प्रतिबद्ध कर दिया जाए कि इनके वोटों के दम पर विधानसभा सीट से लेकर जिले की राजनीति को प्रभावित किया जाए और प्रभावी भूमिका निभाई जाए। ये वही इलाके हैं जहां के मतदाताओं की शत प्रतिशत मौजूदगी मतदान के दौरान रहती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!