छत्तीसगढबेमेतरा

बेमेतरा : नगर पंचायत मारो में भी कांग्रेस का अध्यक्ष

बेमेतरा न्यूज़ धमाका /// जिले के नगर पंचायत मारो में गहमागहमी के बीच आखिरकार कांग्रेस का कब्जा हो गया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने में कामयाब रहे है। हालांकि चुनाव शुरू होने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भीड़े थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया था।

भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री दयालदास बघेल अपने समर्थकों के साथ मोर्चा संभाले हुए थे। वही मतगणना के बीच में कार्यकर्ताओं में गहमागहमी जारी रही है। वहीं कांग्रेस से संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे और नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चे पर साथ रहे।

नगर पंचायत मारो में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। जहां नगर पंचायत मारो में कुल 15 मतों से कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए परमेश्वर मिरी और उपाध्यक्ष के लिए आराधना सिंह क्षत्रिय को 9-9 मत मिले है। वहीं भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष को 6-6 मत मिले।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!