बिलासपुरछत्तीसगढ

भाठापारा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जिंदाबाद के लगाये नारे

भाठापारा,न्यूज़ धमाका :- बिलासपुर में भाठापारा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जिंदाबाद और जय श्री राम के नारे लगाए। इन दिनों ये वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना है मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक जन सरोकार के माध्यम से इस वीडियो को प्रकाशित जरूर किया है. लेकिन इस वीडियो की सच्चाई जनता से रिश्ता नहीं करता बताया जा रहा है

कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश चुनाव के चलते समय का है जिसमें बड़े कांग्रेसी नेता पार्षद और जिले के बड़े नेतागण इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं खबर के मुताबिक ये वीडियो एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए और राजनीतिक टांग खींचने के लिए आपसी विरोधियों द्वारा चलाया जा रहा है. भाटापारा क्षेत्र में इस वीडियो की चर्चा जोरो पर है. और यह वीडियो फर्जी भी हो सकता है.

अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ता जनसंपर्क के दौरान एक दूसरे से मिले हो, उसी के अवसर पर एक दूसरे की पार्टी का नारा लगा रहे. हालांकि वीडियो को लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की जा सकती है. वायरल वीडियो में त्रिलोक सलूजा ,चन्द्रशेखर चक्रदारी, राजेश गुप्ता और सन्तोष सोनी नजर आ रहे है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!