छतीसगढ़सारंगगढ

कांग्रेस नेता की हत्या : सड़क किनारे पड़ी मिली लहूलुहान लाश, पास ही पड़ा मिला धारदार हथियार

photo of the incident site

 सारंगढ़ न्यूज़ धमाका – ग्राम सिंगापुर मोड़ पर एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान हैं और घटनास्थल से फरसीनुमा धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सिंगापुर मोड़ पर मिली लाश ब्लॉक कांग्रेस बरमकेला के कार्यकारिणी सदस्य हरिराम पटेल की है। आरोपियों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बरमकेला पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

बताया जा रहा है कि, मृतक हरिराम पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला का कार्यकारिणी सदस्य था। वह किसी काम से बरमकेला आया हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!