
कोरबा न्यूज़ धमाका /// पिछले 14 घंटे से नारायणी कंपनी के चालक-परिचालक दीपावली बोनस और वेतन की मांग को लेकर काम बंद हड़ताल पर बैठे हैं.जिसके चलते एसईसीएल (SECL) के मानिकपुर खदान और कुसमुंडा खदान में कोयला उत्पादन ठप हो गया है. कर्मचारियों की मांगों को लेकर एसईसीएल प्रबंधन और नारायणी कंपनी गम्भीर नहीं है. नारायणी कंपनी के तीनों शिफ्ट के कर्मचारियों ने एकजुट होकर यह कदम उठाया है


