छतीसगढ़रायपुर

बर्खास्त शिक्षकों पर सीएम विष्णुदेव का बड़ा बयान, बोले-सरकार नहीं चाहती कि उनकी नौकरी जाये

CG B.Ed Teacher News: बर्खास्त शिक्षकों पर सीएम विष्णुदेव का बड़ा बयान, बोले-सरकार नहीं चाहती कि उनकी नौकरी जाये

रायपुर न्यूज धमाका – नौकरी से बर्खास्त सहायक शिक्षकों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि उनकी नौकरी जाये। यह बयान सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर के सर्किट हाउस में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया चर्चा के दौरान दिया हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम नहीं चाहते कि उनकी नौकरी जाये, लेकिन जो भी होगा वह नियम और प्रक्रिया से होगा। सीएस की अध्यक्षता में गठित की गई हैं, कमेटी उनकी सिफारिश के बाद सरकार निर्णय लेगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीएड डिग्री धारी सहायक शिक्षकों की हड़ताल जारी हैं। बहाली को लेकर शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सहायक शिक्षकों का कि मांग हैं की उन्हें भी समायोजन दिया जाये।

बीते रविवार 19 जनवरी की देर रात राजधानी में बर्खास्त शिक्षकों ने चक्का जाम किया था। इससे पहले शनिवार की सुबह महिला शिक्षकों ने मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का भी घेराव भी किया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!