छतीसगढ़जशपुर

भाजपा विधायक रायमुनि के खिलाफ कार्रवाई की मांग, इसाई समाज ने 120 किमी पदयात्रा कर सीएम कैंप में सौंपा ज्ञापन

जशपुर न्यूज धमाका – इसाई समाज ने BJP विधायक रायमुनि भगत पर भगवान यीशु पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया है. उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज समाज के हजारों लोगों ने पदयात्रा निकाली. आस्ता से 120 किलोमीटर तय कर बगीया सीएम कैंप पहुंचे समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपकर विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

इससे पहले इसाई समाज ने नेशनल हाइवे 43 पर 130 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर विधायक रायमुनि के बयान का विरोध किया था और कार्रवाई की मांग की थी. आक्रोशित लोगों ने बताया, विधायक रायमुनी भगत ने आस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम ढेंगनी में आयोजित एक कार्यक्रम में ईसाई धर्म और धर्मांतरण को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी. जिले के विभिन्न थानों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायतें दी गईं. इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. सीएम कैंप बगीया में ज्ञापन सौंपकर विधायक रायमुनि के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!