छतीसगढ़भिलाई

भिलाई में बच्चा अपहरण का हल्ला, दो साधुओं पर कोशिश करने का आरोप… लोगों ने किया पुलिस के हवाले

भिलाई न्यूज धमाका – के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बच्चे के अपहरण करने की कोशिश की गई है। लोगों ने साधु के भेष में बैठे दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। लोगों ने आरोप लगाया कि ये लोग एक छोटे बच्चे का अपहरण कर उसे बोरे में भरकर ले जा रहे थे। पुलिस दोनों साधुओं को थाने लाकर मामले की जांच कर रही।

खुर्सीपार थाने के टीआई अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें जानकारी मिली थी कि गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में दो लोग बैठे हैं। वो लोग एक 10 साल के बच्चे को बिस्किट देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि बाबाओं ने पहले बच्चे को बिस्किट देकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। जब बच्चे ने बिस्किट लेने से मना किया तो दोनों ने उसे बोरे में भरने का प्रयास किया। इस दौरान बच्चा किसी तरह उनके चंगुल से बचकर वहां से भाग गया।

बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। उन लोगों ने दोनों बाबाओं को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो लोग वहां से भाग खड़े हुए। सूचना पाकर तुरंत खुर्सीपार पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि आगे कुछ लोग उन बाबाओं को पकड़े हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों बाबाओं को हिरासत में ले लिया।

पिता को टिफिन देकर लौट रहा था बच्चा

बच्चे ने बताया कि वह अपने पिता को टिफिन देने दोपहर में घर से कुछ दूर पर गया था। सुबह 11 से 12 बजे के बीच वह टिफिन देकर वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में दो बाबा उसे मिले। उन लोगों ने पहले उसे बिस्किट दिया और उसके बाद उसे पकड़ने का प्रयास किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!