छतीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन के दिल्ली दौरे पर,सोमवार की शाम श्री साय डिप्टी सीएम शर्मा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले

CM Vishnu deo Sai Minister Amit Shah met

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के बाहर निकलकर सीएम साय ने बताया कि, BNS को लेकर आज की बैठक में चर्चा हुई है। 

श्री साय ने कहा कि, नए कानून की स्थिति को गृह मंत्री के सामने रखा गया। साथ ही नक्सलवाद को लेकर भी चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि, 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करना है, इस संबंध में भी चर्चा हुई है। उल्लेखनीय है कि, उक्त मुलाकात नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के दफ्तर में हुई। सीएम साय जब गृह मंत्रालय पहुंचे तो उनके साथ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!