
बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन और ट्रांसफर का बड़ा आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत 19 सिविल सीनियर जजों को एडिशनल सेशन जज बनाया गया है, वहीं 27 सीनियर सिविल जजों का तबादला किया गया है। इसके अलावा हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के अन्य अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए हैं।
प्रमोशन का आदेश पहले हुआ था जारी
राज्य शासन ने 12 अगस्त को ही 19 सीनियर सिविल जजों के प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट से उनकी पोस्टिंग के आदेश जारी करने की अनुशंसा की गई थी।
इसी कड़ी में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मंसूर अहमद ने शुक्रवार को आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, रायपुर में राज्य उपभोक्ता फोरम में पदस्थ संयुक्त रजिस्ट्रार मोना चौहान को बिलासपुर में एडिशनल सेशन जज बनाया गया है।
पुलिस विभाग में भी तबादला
वहीं, हाल ही में पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। 10 अगस्त को बालोद जिले में पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने विभिन्न थानों और शाखाओं के लिए तबादला सूची जारी की थी।
- इस सूची में 3 निरीक्षक, 2 सहायक उपनिरीक्षक और 15 आरक्षक शामिल हैं।
- देवरी थाना प्रभारी, अजाक थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी समेत कई पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।



