छतीसगढ़बलरामपुर

छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी : पैसा डबल होने के लालच में फंसे 30 गांव के ग्रामीण, पीएम आवास योजना का भी दे दिया पैसा

बलरामपुर न्यूज धमाका – जिले के वाड्रफनगर के चलगली थाना क्षेत्र में ग्रामीणों से करोड़ो रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पैसे डबल करने का लालच देकर लोगों को चूना लगाया गया है. 30 गांव के ग्रामीणों ने पैसा डबल होने के लालच में पीएम आवास योजना तक का पैसा दे दिया है. 50 से ज्यादा पीड़ितों ने मामले की शिकायत चलगली थाने में की है.

ग्रामीणों के अनुसार, ANTOFAGASTA ऐप के माध्यम से पैसा डबल करने का लालच देकर 30 गांव के लोगों से लगभग 10 करोड़ रुपए की ठगी की गई है. ग्रामीणों ने लालच में आकर प्रधानमंत्री आवास योजना और धान की फसल गिरवी रखकर पैसा गंवाया है. इसकी शिकायत 50 से ज्यादा संख्या ग्रामीणों ने थाने में की है. ग्रामीणों के मुताबिक, अन्य लोगों के साथ भी ठगी होने की आशंका है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ठगी करने वाले गिरोह को जल्द पकड़ा जाएगा : एसपी

इस मामले में बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव वेंकट ने बताया कि शिकायत पुलिस को मिली है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. ठगी करने वाले गिरोह को जल्द से जल्द बलरामपुर पुलिस पकड़ेगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!