छतीसगढ़रायपुर

CGPSC 2023 Result: रविशंकर वर्मा प्रदेश में अव्वल, टॉप 5 में 4 लड़कियों ने मारी बाजी

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग  ने राज्य सेवा परीक्षा-2023 (CGPSC) का रिजल्ट जारी कर दिया है. टॉप 5 में 4 लड़कियों ने जगह बनाई है. रविशंकर वर्मा ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।  दूसरे स्थान पर मृणमयी शुक्ला, तीसरे स्थान पर आस्था शर्मा, चौथे पर किरण राजपूत और नंदिनी ने पांचवा स्थान हासिल किया है. टॉप 10 में 5 ओबीसी और 5 सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं.

CGPSC परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!