मैनपुरछत्तीसगढ

समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई,जीवनभर कार्यरत रहे

मैनपुर,न्यूज़ धमाका :- भाजपा युवा मोर्चा मंडल मैनपुर ने सोमवार को महिलाओं, दलितों और शोषितों के लिए जीवनभर कार्यरत रहे समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई। इस दौरान अनुसूचित जाति छात्रावास में भाजयुमो द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर महात्मा ज्योतिबा फूले व सावित्रीबाई फूले के जीवन चरित्र तथा उनके उपलब्धि के बारे में विद्यार्थियों से चर्चा कर जानकारी दी गई तथा समाज के प्रति उनके द्वारा किए गए अनेकों कार्य को गिनाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा देश की सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना में ज्योतिबा फूले का महत्वपूर्ण योगदान है। जाति प्रथा और छुआछूत के खिलाफ फूले ने महान काम किया था। महिलाओं की शिक्षा पर जोर देने वालों में ज्योतिबा फूले का नाम प्रमुख है। समाजहित में अनेको काम किए हैं। उन्होंने कई विद्यालय और अनाथालय खोले। महाराष्ट्र में समाज सुधारक के रूप में फूले का बेहद सम्मान था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!