छतीसगढ़दुर्ग

पेड़ से टकराई कार : आग लगने से कार सवार दो लोगों की मौत, दो घायल 

दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धमधा और नंदिनी के बीच सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नंदनी थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, धमधा और नंदिनी के बीच एक कार पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

रायपुर में देर रात युवक की मिली लाश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात युवक की मिली लाश है। कचहरी के सामने SBI एटीएम के पास लाश पड़ी हुई थी। युवक के बॉडी पर चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है की हत्या की गई है। पूरा मामला मौदाहापारा थाना क्षेत्र का है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!