Uncategorized

CRPF कैंप में चली गोली, जवान हुआ घायल, बेहतर उपचार के लिए राजधानी किया गया रेफर

धमतरी न्यूज़ धमाका -. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बिरनासिल्ली सीआरपीएफ कैंप में आज अचानक गोली चल गई. इस घटना में कैंप में मौजूद जवान गोली लगने से घायल हो गया. घायल जवान को उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है.

इस घटना की पुष्टी करते हुए धमतरी एसपी ने बताया कि हवलदार श्याम बीर (घायल जवान) कैंप में LMG रायफल की सफाई कर रहा था, इसी दौरान रायफल चल गई और गोली लगने से वह घायल हो गया. जिसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायल जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर अस्पताल रेफर किया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!