छतीसगढ़बिलासपुर

महिला को पैसे मांगना पड़ा भारी, पति ने सिलबट्टे से हमला कर उतारा मौत के घाट

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – हरेली त्योहार के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. आपसी विवाद के चलते अलग रह रही पत्नी जब खर्च के लिए अपने पति से पैसे मांगने गई, तो पति ने गुस्सा होकर सिलबट्टा से सिर पर हमला कर दिया. घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह मामला सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव का है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमलावर पति को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, सीपत थाना के ग्राम नरगोड़ा निवासी टीकाराम श्रीवास की पत्नी गिरजा बाई श्रीवास आपसी विवाद होने के कारण विगत 12 साल से बच्चों के साथ सरकंडा बंधवापारा में अलग रह रही थी. गिरजा बाई खर्च के लिए अपने पति से पैसा लेने के लिए आया करती थी. गिरजा बाई ने गांव की महिला समूह से कर्ज लेकर अपने बेटे को ऑटो दिलाया था और समूह के लोग कर्ज वसूलने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे. हरेली के दिन गिरजा बाई गांव आकर पति टीकाराम श्रीवास खर्च और कर्ज छूटने रुपये की मांग की. इस दौरान पति ने पैसा देने से इनकार किया तो पत्नी ने खेत को गिरवी रखने कर्ज उतारने की बात कही. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा की टीकाराम ने आक्रोशित होकर बेरहमी से मारपीट करते हुए घर में रखे पत्थर के सिलबट्टा से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया.

इस बीच आवाज सुनकर आसपास के लोग उनके घर गए तो गिरजा बाई जमीन पर पड़ी हुई थी. जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. वहीं मामले में पुलिस हमलावर पति टीकाराम श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!