छतीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदाबाजार जिले में एक 17 वर्षीय नवयुवक नहाने के दौरान नाले में बह रेस्क्यू की टीम कर रही तलाश

Balodabazar

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका – भारी बारिश के कारण प्रदेश से कई दुखद घटनाएं सामने आई हैं। उफनती नदी नाले में नहाने के चक्कर में लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सामने आया। जहां एक 17 वर्षीय नाबलिक युवक सुबह 8 बजे अपने दोस्तों के साथ शहर से 4 किलोमीटर दूर सकरी बाईपास के पास खोरसी नाला नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान युवक नाले में बहा गया। इसके बाद उनके दोस्तों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुट गई है। अभी तक युवक का पता नहीं चला है। 

 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!