छतीसगढ़धमतरी

झाड़ियों में रस्सी के बीच फंसा मिला तेंदुआ : देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, भागने के दौरान मीडियाकर्मी पर किया हमला

Leopard found trapped among bushes

धमतरी न्यूज़ धमाका – धमतरी जिले में एक तेंदुआ गांव के पास आया हुआ था। इस दौरान वह वहां पर एक रस्सी में फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। जंगल की तरफ भागते हुए तेंदुए ने एक मीडियाकर्मी पर अटैक कर दिया, जिससे वह घायल हो गया है। यह पूरा मामला उदंती सीतानदी अभ्यारण के ग्राम मेचका का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोंढूर बांध के किनारे मेचका गांव है। सुबह-सुबह ग्रामीण अपने घर से बाहर निकले तो उन्हें झाड़ियों से कुछ आवाजें सुनाई दे रही थी। जब उन्होंने झाड़ियों की तरफ देखा तो झाड़ियां भी काफी हिल रही थीं। इस पहले कि ग्रामीण झाड़ियों के पास जाकर देखते तेंदुए के गुर्राने की आवाज आई और उन्होंने अपने कदम पीछे कर लिए। 

झाड़ियों में रस्सी के बीच फंसा मिला तेंदुआ

इसके बाद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर जैसे-तैसे झाड़ियों के पास पहुंचे तो देखा एक तेंदुआ फंसा हुआ है। जब ग्रामीणों ने तेंदुए को बाहर निकालने की कोशिश की तो वह उन्हें ही दौड़ाने लगा। तब ग्रामीण अपनी जान बचा कर भागे और अमले को सूचना दी। 

तेंदुए ने मीडियाकर्मी पर किया हमला

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ड्रोन से देखा कि, एक तेंदुआ रस्सी में फंसा हुआ है। कुछ ही देर बाद वह खुद ही छूट गया और जंगल की तरफ भागने लगा। इस दौरान उसने मीडियाकर्मी पर हमला कर दिया। घायल मीडियाकर्मी का इलाज धमतरी के नगरी अस्पताल में जारी है। तेंदुए के जंगल की ओर जाने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!