मध्यप्रदेश

एमपी में इस साल धान की बंपर खरीदीः प्रदेश के 8 लाख 33 हजार किसानों ने 45 लाख 43 हजार टन धान बेचा, मध्यप्रदेश ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

भोपाल न्यूज़ धमाका //  मध्यप्रदेश में इस साल बंपर धान खरीदी हुई है। एमपी ने धान खरीदी के मामले में अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। मध्यप्रदेश में इस साल 45 लाख 43 हजार टन धान खरीदी हुई है, जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। यह पिछली बार की धान खरीदी से ज्यादा है। 

बता दें पिछले साल 37 लाख टन धान खरीदी हुई थी। एमपी में 1960 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के हिसाब से धान खरीदी की जाती है।

इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए 8 लाख 33 हजार 865 किसानों ने पंजीयन करवा था। इन किसानों से 45.43 लाख टन धान खरीदी हुई है। समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी में किसानों को 4 हजार 877 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, ये पैसे बैंक के जरिए सीधे किसानों के अकाउंट पहुंचा है।

35 लाख हेक्टेयर से ज्यादा बर बोवनी

प्रदेश मे इस बार 35 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र मे धान की बोवनी की गई थी। 20 जनवरी तक धान की खरीदी की गई थी, लेकिन इसमें कुछ जिलों में किसानों को राहत दी गई। जहां बारिश की वजह से उपज बेच नहीं पाए थे पंजीयन करवाने के बाद भी उन्हें विशेष अनुमति दी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!