मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर राजनीतिक पार्टी शिव सेना पर निशाना साधा है,और कहा शिव सेना के दबाव में जावेद अख्तर ने किया केस

कंगना ने सुशांत की मौत के बाद जावेद अख्तर पर कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद जावेद ने उनके खिलाफ मानहानि का केस कर दिया।

न्यूज़ धमाका बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर राजनीतिक पार्टी शिव सेना पर निशाना साधा है। जावेद अख्तर के मामले में उन्होंने शिव सेना पर आरोप लगाते हुए कहा कि जावेद ने शिव सेना के दाबव में आकर ही उनके खिलाफ मानहानि का केस किया था। इस केस में आज सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान कंगना रनौत कोर्ट में पेश हुईं। अब इस मामले की सुनवाई 1 अक्टूबर तक टाली गई है। इधर कंगना ने ट्रांसफर ऑफ एप्लिकेशन दायर किया है, जिस पर सुनवाई 15 नवंबर को होगी।कंगना ने सोशल मीडिया एप Koo के जरिए शिव सेना पर हमला बोला और मानहानि के मामले के पीछे शिवसेना का ही हाथ बताया। इसके साथ उन्होंने कहा कि वो एक योद्धा हैं और अपने अंदाज़ में पूरी आर्मी का सामना कर सकती हैं।इससे पहले इस मामले में जो सुनवाई हुई थी। उसमें कंगना नहीं पहुंची थीं। उनके वकील ने कहा था कि कंगना की तबियत खराब है इसलिए वो कोर्ट में हाजिर नहीं हो पाएंगी। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए बाद में पेश होनी की छूट दी थी। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा था कि अगर वह अगली सुनवाई में पेश नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया जा सकता है। इस वजह से कंगना को इस सुनवाई में हाजिर होना पड़ा है।साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर निशाना साधा था और उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें करण जौहर और जावेद अख्तर का नाम भी शामिल था। इसके बाद जावेद अख्तर ने साल 2020 में कंगना रनौत के खिलाफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया था। जावेद अख्तर ने कंगना पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगाया था। कंगना रनौत अब इस मामले में फंसती नजर आ रही हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत के पास कई बेहतरीन प्रोजेक्ट हैं। उनकी फिल्म थलाइवी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को उनके करियर की बेस्ट फिल्म कहा जा रहा है। इसके अलावा वह जल्द ही धाकड़ और तेजस जैसी कई फिल्मों में दिखेंगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!