कोंडागांवछत्तीसगढ

कोंडागांव नगरपालिका में बीजेपी अध्यक्ष की बची कुर्सी

कोंडागांव न्यूज़ धमाका /// भाजपा के 7 पार्षदों ने कांग्रेस के 8 पार्षदों के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसमें कांग्रेस को निराशा हाथ लगी, जबकि बीजेपी के किसी एक पार्षद ने कांग्रेस के समर्थन में वोटिंग कर दिया, जिससे कांग्रेस की एक संख्या बढ़ गई. बीजेपी ने 10 पार्षदों को लेकर नगर सरकार बचाने में कामयाब रही.

बीजेपी पार्षदों में दो फाड़ हो गया था, जिससे बीजेपी की नगर सरकार हिल गई थी. 7 बीजेपी पार्षदों ने अपने ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद 8 फरवरी को फ्लोर टेस्ट हुआ. उसमें 10 मत से बीजेपी ने नगर पालिका में फिर से कब्जा कर लिया. इस फ्लोर टेस्ट में बीजेपी को 10 मत मिले, जबकि कांग्रेस को 9 मत मिले. इसमें कांग्रेस को एक वोट ज्यादा मिला, जिससे संख्या बढ़कर 9 हो गई है. इसे लेकर बीजेपी असमंजस में है कि किसने दगाबाजी की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!