बेमेतराछत्तीसगढ

भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई पर चाकू से हमला, कोतवाली में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

बेमेतरा न्यूज़ धमाका /// जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष के भाई दुर्गेश साहू पर पांच हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला किया । इस हमले के बाद भाजपा ने सिटी कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष के भाई दुर्गेश साहू पर पांच युवकों ने हमला कर दिया है। चाकू से किए गए हमले से दुर्गेश के हाथ, पैर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान यह घटना हुई है। बेमेतरा शहर में पिकरी तालाब के मामूली विवाद से यह झगड़ा शुरू हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि पांच युवकों ने दुर्गेश साहू पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली के सामने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है कार्यवाही जारी है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!