मध्यप्रदेशजबलपुर

दो दुष्कर्म पीड़िता ने गजब किया, एक ने कोर्ट में नींद की गोलियां खाकर सनसनी फैला दी। दूसरी ने थाने में हंगामा किया

अधारताल थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म का शिकार युवती ने कोर्ट में नींद की गोलियां खाकर सनसनी फैला दी। युवती को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में अंकित उर्फ नसीम को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। युवती ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ कोर्ट गई थी। जहां मानसिक परेशानी के कारण नींद की दवा खा ली। इधर, अस्पताल में भर्ती युवती ने आरोप लगाया कि आरोपित पक्ष के लोग उस पर राजीनामा करने दबाव बना रहे हैं। जिससे प्रताडि़त होकर उसने आत्महत्या करने के लिए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इधर, गढ़ा थाने में एक किशोरी ने हंगामा खड़ा कर दिया। वह अपने प्रेमी को साथ लेकर आई थी। जिसे दुष्कर्म के आरोप में पहले जेल भिजवाया था।किशोरी के स्वजन ने उसे समझाइश देने की कोशिश की परंतु वह काफी देर तक शोर-शराबा करती रही।

शादी से मुकर गया : नाबालिग ने हंगामा करते हुए कहा कि वह प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है। शारीरिक संबंध बनाने के बावजूद वह शादी से मुकर रहा है। उसने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर प्रेमी लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो मुकर गया। जिसके बाद उसे दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज करानी पड़ी। प्रकरण दर्ज होने के बाद प्रेमी ने शादी का आश्वासन दिया था। जिसके बाद उसने जमानत होने में मदद की थी। परंतु कोर्ट से जमानत मिलते ही वह फिर मुकर गया। पुलिस का कहना है कि युवक और किशोरी को समझाइश देकर घर रवाना कर दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!